आप कार्टूनिस्ट हैं और आपने अभी तक अपना ब्लॉग नहीं बनाया है तो कृपया अभी अपना ब्लॉग बनाएं। यदि कोई परेशानी हो तो केवल हिन्दी में अपना ब्लॉग बनवाने के लिए आज ही सम्पर्क करें-चन्दर

शनिवार, 10 मार्च 2012

मीडिया नेटवर्क में कार्टून, कार्टून कला और कार्टूनिस्ट के २ पृष्ठ- कार्टून पन्ना-१ और २ छवि पर क्लिक करें और फ़िर बड़ा करके साफ़-साफ़ देखें। देखें- मीडिया नेटवर्क


मीडिया नेटवर्क में कार्टून, कार्टून कला और कार्टूनिस्ट के २ पृष्ठ- कार्टून पन्ना-१ और २
छवि पर क्लिक करें और फ़िर बड़ा करके साफ़-साफ़ देखें।
देखें- मीडिया नेटवर्क


मंगलवार, 24 जनवरी 2012

चेहरे/कैरीकेचर प्रदर्शिनी

FACES चेहरे: टी एफ़ हदिमणि (TF Hadimani) के कैरीकेचर और चित्रों की प्रदर्शनी का डॉ. चन्द्रशेखर काम्बर द्वारा ३० जनवरी, २०१२ को उद्घाटन, इन्डियन कार्टून गैलरी, १, मिडफ़ोर्ड हाउस, बंगलुरु में, प्रदर्शनी: ३० जनवरी-२१ फ़रवरी २०१२, प्रात: १०- सायं ६ बजे तक (रविवार बन्द)
आप सभी आमन्त्रित हैं, आइए!

शनिवार, 7 जनवरी 2012

मीडिया नेटवर्क पक्षिक में ‘कार्टून, कार्टून कला और कार्टूनिस्ट’ को लेकर २ पृष्टों में सामग्री प्रकाशित की गयी है। पत्र सम्पादक स्वयं कार्टूनिस्ट (चन्दर) हैं। प्रिण्ट संस्करण काला-सफ़ेद और नेट पर यह रंगीन है। मीडिया नेटवर्क को ई-मेल भेजकर इस ८ पृष्ठीय पत्र को पीडीएफ़ रूप में मंगाया जा सकता है।
ई-मेल: meedianetwork@in.com अथवा medianetworkweb@gmail.com                                                                                       • पृष्ठ ४ कार्टून पन्ना-१

शुक्रवार, 6 जनवरी 2012

कैरीकेचर प्रदर्शनी

थॉमस एण्टोनी की कैरीकेचर प्रदर्शनी १३-१९ जनवरी २०१२, केरल ललित कला अकादमी, त्रिशूर प्रस्तुति- उद्घाटन प्रात; १० बजे, दरबार हाल आर्ट सेण्टर, एर्नाकुल. केरल

रविवार, 11 दिसंबर 2011

मारियो मिराण्डा

विश्वविख्यात कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा नहीं रहे
मारियो को पहली सफलता तब मिली जब `इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ़ इण्डिया' के लिए कार्टून बनाने का प्रस्ताव मिला और उनके बहुत सारे कार्टून इस जानीमानी पत्रिका में छपे। एक साल बाद ही उन्हें 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में नौकरी का प्रस्ताव मिला। 

पणजी। प्रख्यात कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा का पणजी के निकट उनके निवास पर आज सुबह यानी 11 दिसंबर, 2011 को निधन हो गया। वे ८५ वर्ष के थे। गोवा के जीवन और अपने चारों ओर की दुनिया पर उन्होंने अपने ढंग से  विनोदपूर्ण चित्रण किया जिसे हर वर्ग के लोगों ने भरपूर सराहा। 
दिग्गज कार्टूनिस्ट मारिओ का अपने क्षेत्र में अपनी अनोखी और रोचक शैली के लिए अपने दर्शक-पाठकों के मन-मस्तिष्क में महत्वपूर्ण स्थान था। उनके हर कार्टून को पसन्द किया जाता है। मिस नींबूपानी (Nimbupani) और मिस फ़ोनेस्का मारियो मिरांडा के कार्टून 'फेमिना', 'नवभारत टाइम्स' और ’इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ़ इण्डिया' में नियमित रूप से छपते थे।
मारियो मिरांडा ने मुंबई में प्रतिष्ठित सेंट जेवियर कॉलेज से सेंट जोसेफ हाई स्कूल, बंगलौर और बीए (इतिहास) का अध्ययन किया। प्रारंभ में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में शामिल होने में उनकी रुचि थी, लेकिन बाद में उनका मन बदल गया और उन्होंने अपने माता पिता के आग्रह पर वास्तुकला का अध्ययन शुरू कर दिया।
परिवार के सूत्रों के अनुसार जल्द ही उनकी रुचि वास्तुकला में भी खत्म हो गयी। फ़िर कला के क्षेत्र में सक्रिय होकर उन्होंने एक विज्ञापन स्टूडियो में अपना कैरियर शुरू किया और कार्टून बनाना आरम्भ करने से पहले उन्होंने चार साल काम किया।
मारियो को पहली सफलता तब मिली जब `इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ़ इण्डिया' के लिए कार्टून बनाने का प्रस्ताव मिला और उनके बहुत सारे कार्टून इस जानीमानी पत्रिका में छपे। एक साल बाद ही उन्हें 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में नौकरी का प्रस्ताव मिला। उन्हें एक Fundacao Calouste Gulbenkian छात्रवृत्ति पाने के बाद विदेश यात्रा का अवसर मिला। मारियो ने पुर्तगाल  और फिर लंदन में समाचार पत्रों के लिए और टीवी एनिमेशन के लिए काफ़ी काम किया।
अपने कैरियर के दौरान कई दशकों में मारियो ने कई किताबों के लिए अनेक चित्र बनाये। मनोहर मलगांवकर की 'इनसाइड गोवा', ‘ए फ़ैमिली इन गोआ’ और डोम मोरेस की पुस्तक ’ओपन आइज़' जैसी कई किताबों के लिए बनाये गये उनके चित्र लोग भूल नहीं पाएंगे। उनकी अनूठी और गुदगुदाने में सक्षम शैली का शायद ही कोई मुकाबला कर पाए।
उन्होंने एक कलाकार के रूप में 'पद्म भूषण', 2002 में और 1988 में ‘पद्मश्री’ सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किये।
मारिओ मिरांडा के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।
सहयात्रा की कार्टूनिस्ट मारियो मिराण्डा को विनम्र श्रद्धांजलि! 
• कार्टूनिस्ट चन्दर

क्लिक करें-
मारियो मिराण्डा   •   •    •

रविवार, 20 नवंबर 2011

प्रविष्टियाँ आमंत्रित

कार्टूनिस्ट 'शंकरन कुट्टी मेमोरियल बुक कवर पुरस्कार' के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित
कार्टूनिस्ट शंकरन कुट्टी मेमोरियल ट्रस्ट और केरल कार्टून अकादमी पांचवें सर्वश्रेष्ठ बुक कवर डिजाइन पुरस्कार 2011 के लिए कलाकारों/प्रकाशकों को प्रविष्टियां भेजने के लिए आमंत्रित किया है। संबंधित किताबें वर्ष 2010 और 2011 में प्रकाशित हों।  
कलाकार का विवरण: कृपया पूरा नाम, पता, फोन नंबर, एक फ़ोटो, संक्षिप्त परिचय और ई-मेल पते सहित आवश्यक विवरण अवश्य प्रस्तुत करें।
अन्तिम तिथि: 30th नवंबर, 2011
प्रविष्टियां कलाकार या प्रकाशक भेज सकते हैं।
प्रविष्टियां भेजने का पता- सचिव, केरल कार्टून अकादमी, दूसरा तल, अमरकेरल बिल्डिंग, कलाभवन रोड, कोच्चि-682018, केरल, भारत

Secretary, Kerala Cartoon Academy, 2nd Floor, Amarakerala Buildings, Kalabhawan Road, Kochi-682018, Kerala, India.
दिसंबर, 2011 के प्रथम सप्ताह में
कोट्टायम में आयोजित पुरस्कार समारोह में चुने गये कलाकार को सम्मानित किया जाएगा।




कार्टूनेचर फ़ीचर सेवा

कार्टून न्यूज़ हिन्दी झरोखा