आप कार्टूनिस्ट हैं और आपने अभी तक अपना ब्लॉग नहीं बनाया है तो कृपया अभी अपना ब्लॉग बनाएं। यदि कोई परेशानी हो तो केवल हिन्दी में अपना ब्लॉग बनवाने के लिए आज ही सम्पर्क करें-चन्दर
cartoon art लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
cartoon art लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 9 जून 2014

कार्टूनार्ट फ़ाउण्डेशन

कार्टूनार्ट फ़ाउण्डेशन का शुभारम्भ
राजधानी के प्रेस क्लब में ०८ मई, २०१४ को सायं कार्टूनिस्ट-कार्टून प्रेमियों कार्टून कला के प्रचार, प्रसार, प्रशिक्षण आदि के लिए योजना बनाकर कुछ करने को लेकर विचार-विमर्श किया। तय हुआ कि ’कार्टून आर्ट फ़ाउण्डेशन’ का शुभारम्भ किया जाए। नाम का प्रस्ताव शरद कुमार ने प्रस्तुत किया।
उपस्थित लोगों में अधिकांश १९८२-८३ बैच के ललित कला महाविद्यालय (नयी दिल्ली) के पूर्व छात्र थे। भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक अरुण मोदी ने कहा कि कार्टून कला को एक विषय की भांति पढ़ाया जा सके, ऐसा प्रबन्ध हो। महारानी बाग पॉलिटेक्निक में व्याख्याता मधु शंकर ने कहा कि कार्टून कला पर विशेष रूप से अब बहुत ध्यान देने की जरूरत है।
कार्टूनिस्ट चन्दर ने कहा कि कार्टूनार्ट फ़ाउण्डेशन की शुरूआत कार्टून कला के प्रचार, प्रसार, प्रशिक्षण आदि के लिए एक अच्छा माध्यम बने, ऐसा मेरा प्रयास रहेगा। इस कार्य को जारी रखने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यता बनी रहेगी।
इस अवसर पर अनिल मनन, सुधीर नगीना, दीपाली बोस, अनिल परगनिहा, शुभ्रा वर्मा, रजनी मनन, राजीव काकड़िया, किरण खुल्लर, गुरलीन आनन्द सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
प्रस्तुति: विशाल कुमार

सोमवार, 23 सितंबर 2013

कार्टून प्रतियोगिता


गुरुवार, 19 सितंबर 2013

प्रदर्शनी

श्रेयस नवारे की कार्टून प्रदर्शनी


शुक्रवार, 11 मई 2012

सम्मान

# 

कार्टूनिस्ट असीम होंगे सम्मानित

भारतीय कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को कार्टूनिस्टों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘कार्टूनिस्ट राइट्स नेटवर्क इंटरनेशनल’ की ओर से 2012 का ‘करेज इन कार्टूनिंग अवार्ड’ दिया जाएगा। वे यह अवार्ड सीरिया के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अली फरजत के साथ साझा करेंगे। अली फरजत दुनिया के जाने माने कार्टूनिस्ट हैं और टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शुमार हैं। उन्हे यह अवार्ड 15 सितम्बर को जार्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन में दिया जाएगा।
असीम द्वारा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बनाए गए कार्टूनों पर देश में काफी बवाल हुआ है। उनकी वेबसाइट को जहां मुम्बई पुलिस द्वारा बन्द करवा दिया गया वहीं महाराष्ट्र में ही  अदालत में उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। अमीम को ढ़ेरों धमकियां भी मिलीं पर इस सबसे न डरते हुए उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर सेंसरशिप के खिलाफ देशभर में ‘सेव योर वाइस’ नाम से एक मुहिम छेड़ दी। असीम और उनके साथियों की पहल रंग लाई और इंटरनेट सेंसरशिप पर देश भर में विरोध प्रदर्शन और बहस  शुरू हो गईं। इन सबके बाद राज्य सभा सांसद पी राजीव आईटी एक्ट 2011 को हटाने के लिये एनलमेंट मोशन भी लेकर आए।
कार्टूनिस्ट राइट्स इंटरनेशनल दुनिया भर के कार्टूनिस्ट के हितों की रक्षा करने वाला अकेला सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यह संगठन हर साल दुनिया भर के उन कार्टूनिस्टों  को सहायता प्रदान करता है जो समाज की बुराइयों पर चोट करते हुए कार्टून बनाते हैं और फिर सोशल सेंसरशिप का शिकार बनते हैं। 2011 का ‘करेज इन कार्टूनिंग अवार्ड’ मलेशिया के कार्टूनिस्ट जुल्फिक्ली अनवर उल हक को दिया गया था।


शनिवार, 10 मार्च 2012

मीडिया नेटवर्क में कार्टून, कार्टून कला और कार्टूनिस्ट के २ पृष्ठ- कार्टून पन्ना-१ और २ छवि पर क्लिक करें और फ़िर बड़ा करके साफ़-साफ़ देखें। देखें- मीडिया नेटवर्क


मीडिया नेटवर्क में कार्टून, कार्टून कला और कार्टूनिस्ट के २ पृष्ठ- कार्टून पन्ना-१ और २
छवि पर क्लिक करें और फ़िर बड़ा करके साफ़-साफ़ देखें।
देखें- मीडिया नेटवर्क


सोमवार, 16 अगस्त 2010

दिल्ली कार्टून कैम्प आयोजित

दिल्ली कार्टून शिविर
नयी दिल्ली, १५ अगस्त, २०१०, रविवार
प्रधान मन्त्री के मुख्य सचिव टीकेए नायर के अनौपचारिक उद्घाटन के बाद केरल कार्टून अकादमी और जनसंस्कृति के सहयोग से बच्चों के लिए आयोजित दिल्ली कार्टून शिविर का प्रात: ११ बजे शुभारम्भ हुआ। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर नयी दिल्ली में जन्तर मन्तर के निकट स्थित केरल हाउस में आयोजित इस कार्टून शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। अनेक बच्चों के अभिभावक भी वहां उपस्थित थे।

जनसंस्कृति संस्था महासचिव संतोष एमवी ने मुख्य अतिथि टीकेए नायर, सभी कार्टूनिस्टों और कार्टून शिविर सदस्यों का स्वागत किया। केरल कार्टून अकादमी अध्यक्ष प्रसन्नन ने श्री टीकेए नायर का शानदार कैरीकेचर बनाकर उन्हें भेंट किया जिसे सभी ने सराहा। श्री नायर लगभग १ घण्टा शिविर में उपस्थित रहे।

केरल कार्टून अकादमी सदस्य कार्टूनिस्ट अजीत नारायण की कक्षा से कार्टून शिविर की शुरूआत हुई। वरिष्ट कार्टूनिस्ट काक और गोपी गजवानी ने अपने संबोधन में विभिन्न अनुभवों को भी शामिल किया। जानेमाने कार्टूनिस्टों सुधीर तैलंग, बालकृष्णन अनन्त, एवी प्रशान्त, चन्दर, बीएस बग्गा, जगजीत राणा, राजेन्द्र सिंह कलकल, तन्मय, उदय शंकर और रोहनीत फोर ने अपनी कार्टून कला, उपयोगी निर्देश और अनुभवों को लोगों के सामने रखा। वहां कैरीकेचर बना रहे अनेक कार्टूनिस्टों से अपने कैरीकेचर बनवाने की होड़ मची रही। इसके साथ ही कार्टूनिस्टों को एकदूसरे के कैरीकेचर बनाते हुए देखना भी बच्चों और बड़ों के लिए एक अच्छा और रोचक अनुभव रहा।

कार्टूनिस्ट सुधीरनाथ के निर्देशन में आयोजित कार्टून कला में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए यह एक उपयोगी और सफ़ल कार्यक्रम रहा। केरल कार्टून अकादमी के उपाध्यक्ष बालू और सत्यदेव इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने हेतु विशेष रूप से यहां उपस्थित रहे। अन्त में राज्य सभा सदस्य टीएन सीमा ने सभी कार्टून शिविर सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।

दिल्ली कार्टून शिविर चित्र झांकी

टीकेए नायर, प्रसन्ननअनिक्कड और सत्यदेव

कार्टून शिविर

संतोष (जनसंस्कृति)
टीकेए नायर, उनका कैरीकेचर और प्रसन्नन, पीछे सुधीरनाथ
प्रसन्नन, टीकेए नायर और सुधीरनाथ
टीकेए नायर
सुधीरनाथ
काक, सुधीरनाथ और गोपी गजवानी
टीकेए नायर और प्रसन्नन

चन्दर




बच्चे
काक और जगजीत राणा
कार्टून शिविर में शामिल बच्चे
अजीत नारायणन
प्रशान्त एवी
चन्दर
सुधीर तैलंग
बालू

तन्मय और प्रसन्नन

बीएस बग्गा, काक और राणा

राजेन्द्र सिंह कलकल

बालकृष्णन अनन्त और प्रसन्नन

प्रशान्त, प्रसन्नन, बालू, सत्यदेव और सुधीरनाथ

चन्दर, प्रशान्त, प्रसन्नन, अनिल महेन्द्रू, काक, बालू और राणा

उदय शंकर

डॉ. रोहनीत फ़ोर
टीएन सीमा (सांसद, राज्य सभा) प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए
उपहार प्रदान करते हुए काक

शुक्रवार, 13 अगस्त 2010

दिल्ली कार्टून कैम्प

दिल्ली कार्टून कैम्प
केरल कार्टून अकादमी और जनसंस्कृति द्वारा संयुक्त रूप से १५ अगस्त २०१० को दिल्ली में एक दिवसीय कार्टून कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित अनेक जानेमाने कार्टूनिस्ट उपस्थित रहेंगे।

स्थान: केरल हाउस, नयी दिल्ली, दिन व समय: १५ अगस्त, २०१०, रविवार, सुबह ११.०० बजे
निर्देशक: कार्टूनिस्ट सुधीरनाथ


कार्टून न्यूज़ हिन्दी ई-मेल द्वारा नियमित मंगाने के लिए अपना ई-मेल दर्ज़ करना न भूलें।

कार्टूनेचर फ़ीचर सेवा

कार्टून न्यूज़ हिन्दी झरोखा