कार्टूनिस्ट कुट्टी की पहली पुण्य तिथि
सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट कुट्टी की पहली पुण्य तिथि के अवसर पर उनका स्मरण करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु देश के लगभग हर हिस्से से कार्टूनिस्ट राजधानी दिल्ली आ रहे हैं।
केरल कार्टून अकादमी द्वारा आयोजित किये जा रहे इस विशेष कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कार्टूनिस्ट कुट्टी को श्रद्धांजलि देते हुए सम्बोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि वे स्वयं कार्टूनिस्ट कुट्टी और उनके बनाए कार्टूनों के प्रशंसक रहे हैं। विशेष बात यह है कि कुट्टी साहब बंगला भाषा नहीं जानते थे लेकिन बंगला में छपने वाले दैनिक अखबार के लिए नियमित कार्टून बनाते थे। उनकी कार्टून कला के प्रशंसक अनगिनत हैं।
राष्ट्रपति भवन में २९ अक्टूबर, २०१२ को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में श्री प्रणब मुखर्जी को १११ कार्टूनिस्टों द्वारा बनाये गये उनके कार्टून-कैरीकेचर एक पुस्तक के रूप में भैंट किये जाएंगे। इस कार्टून-कैरीकेचर संकलन में कार्टूनिस्ट कुट्टी के कुछ कार्टून विशेष रूप से शामिल किए जाएंगे।
राजधानी के रायसीना रोड स्थित प्रेस क्लब परिसर में २७ से २९ अक्टूबर, २०१२ तक कुट्टी के कार्टूनों की विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है।
• कार्टूनिस्ट चन्दर
indian cartoonist लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
indian cartoonist लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 11 अक्टूबर 2012
शुक्रवार, 11 मई 2012
सम्मान
कार्टूनिस्ट असीम होंगे सम्मानित
भारतीय कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को कार्टूनिस्टों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘कार्टूनिस्ट राइट्स नेटवर्क इंटरनेशनल’ की ओर से 2012 का ‘करेज इन कार्टूनिंग अवार्ड’ दिया जाएगा। वे यह अवार्ड सीरिया के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अली फरजत के साथ साझा करेंगे। अली फरजत दुनिया के जाने माने कार्टूनिस्ट हैं और टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शुमार हैं। उन्हे यह अवार्ड 15 सितम्बर को जार्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन में दिया जाएगा।
असीम द्वारा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बनाए गए कार्टूनों पर देश में काफी बवाल हुआ है। उनकी वेबसाइट को जहां मुम्बई पुलिस द्वारा बन्द करवा दिया गया वहीं महाराष्ट्र में ही अदालत में उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। अमीम को ढ़ेरों धमकियां भी मिलीं पर इस सबसे न डरते हुए उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर सेंसरशिप के खिलाफ देशभर में ‘सेव योर वाइस’ नाम से एक मुहिम छेड़ दी। असीम और उनके साथियों की पहल रंग लाई और इंटरनेट सेंसरशिप पर देश भर में विरोध प्रदर्शन और बहस शुरू हो गईं। इन सबके बाद राज्य सभा सांसद पी राजीव आईटी एक्ट 2011 को हटाने के लिये एनलमेंट मोशन भी लेकर आए।
कार्टूनिस्ट राइट्स इंटरनेशनल दुनिया भर के कार्टूनिस्ट के हितों की रक्षा करने वाला अकेला सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यह संगठन हर साल दुनिया भर के उन कार्टूनिस्टों को सहायता प्रदान करता है जो समाज की बुराइयों पर चोट करते हुए कार्टून बनाते हैं और फिर सोशल सेंसरशिप का शिकार बनते हैं। 2011 का ‘करेज इन कार्टूनिंग अवार्ड’ मलेशिया के कार्टूनिस्ट जुल्फिक्ली अनवर उल हक को दिया गया था।
लेबल:
aseem,
cartoon art,
cartoonist,
indian cartoonist
गुरुवार, 1 सितंबर 2011
कुट्टी का जन्मदिन
केरल कार्टून अकादमी द्वारा सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट कुट्टी के ९०वें जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम हेतु आपको आमन्त्रण
अपार खुशी के साथ वरिष्ठ कार्टूनिस्ट कुट्टी के ९०वें जन्मदिन (NAVATHI-९०) के अवसर पर राजधानी दिल्ली और केरल के तिरुअनन्तपुरम् में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। केरल कार्टून अकादमी, केरल सरकार के जन सम्पर्क विभाग और केरल क्लब द्वारा संयुक्त रूप से यह आयोजन केरल हाउस, नई दिल्ली में २ व ३ सितंबर २०११ को सायं ६ बजे किया जा रहा है। नागर विमानन मंत्री वायलार रवि कार्टूनिस्ट कुट्टी के इस जन्मोत्सव कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन २ सितम्बर को सायं ६ बजे करेंगे।
टीवीएस शिनॉय, ओमचेरी एनएन पिल्लई, डी. विजयमोहन और यूकेएस चौहान इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करेंगे।
केरल कार्टून अकादमी कार्टूनिस्ट कुट्टी जन्म दिन समारोह के एक भाग के रूप में 3 सितंबर को दिन में क्षेत्रीय कैंसर केंद्र (आरसीसी) के बाल चिकित्सा वार्ड में बच्चों के लिए एक विशेष मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन भी करेगी।
इस ऐतिहासिक घटना के आप प्रत्यक्षदर्शी बनिए। इस अवसर पर केरल कार्टून अकादमी आप सभी को आमन्त्रित करती है, आप आकर इसमें शामिल होइए।
प्रस्तुति: टीसी चन्दर
कार्टूनपन्ना टूनजोक कार्टूनकाल मुस्कानदूत
अपार खुशी के साथ वरिष्ठ कार्टूनिस्ट कुट्टी के ९०वें जन्मदिन (NAVATHI-९०) के अवसर पर राजधानी दिल्ली और केरल के तिरुअनन्तपुरम् में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। केरल कार्टून अकादमी, केरल सरकार के जन सम्पर्क विभाग और केरल क्लब द्वारा संयुक्त रूप से यह आयोजन केरल हाउस, नई दिल्ली में २ व ३ सितंबर २०११ को सायं ६ बजे किया जा रहा है। नागर विमानन मंत्री वायलार रवि कार्टूनिस्ट कुट्टी के इस जन्मोत्सव कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन २ सितम्बर को सायं ६ बजे करेंगे।
केरल कार्टून अकादमी कार्टूनिस्ट कुट्टी जन्म दिन समारोह के एक भाग के रूप में 3 सितंबर को दिन में क्षेत्रीय कैंसर केंद्र (आरसीसी) के बाल चिकित्सा वार्ड में बच्चों के लिए एक विशेष मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन भी करेगी।
इस ऐतिहासिक घटना के आप प्रत्यक्षदर्शी बनिए। इस अवसर पर केरल कार्टून अकादमी आप सभी को आमन्त्रित करती है, आप आकर इसमें शामिल होइए।
प्रस्तुति: टीसी चन्दर
कार्टूनपन्ना टूनजोक कार्टूनकाल मुस्कानदूत
कुट्टी साहब का पत्र
Dear Chander,
I am extremely happy to receive your mail felicitating me on the ocassion of my 90th birthday. I am happy to know you are doing very well in our great profession. If we can amuse people, it is far better than anything else we may be able to do to humanity.
I hope, along with you, my old friends Rana,Sudan, Pran,Kak (Kak's son Vibhavan) and so many of those dear people I used to know, are all doing well. I remember faces of many more---- but forget names ! Kindly convey my good wishes and BLESSINGS to all of them.
I am happy here with my children and grandchildren. I am all packed up and waiting for the orders from God to join HIM. GOD has been good to me.
So , wishing you chaps all happiness,
Yours Sincerely,
KUTTY
लेबल:
cartoonist kutty,
indian cartoonist,
kca,
kca hindi,
keral,
kutty,
navathi-90
सदस्यता लें
संदेश (Atom)