आप कार्टूनिस्ट हैं और आपने अभी तक अपना ब्लॉग नहीं बनाया है तो कृपया अभी अपना ब्लॉग बनाएं। यदि कोई परेशानी हो तो केवल हिन्दी में अपना ब्लॉग बनवाने के लिए आज ही सम्पर्क करें-चन्दर
caricature लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
caricature लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 8 अप्रैल 2015

चार्ली चैप्लिन

चार्ली चैप्लिन के रूप
अपने बनाए चार्ली चैप्लिन के कार्टून, कैरीकेचर, रेखांकन आदि भेजिए, मगर १५ अप्रैल २०१५ तक- cartoonistsudheer@gmail.com

शनिवार, 8 नवंबर 2014

कार्टून-कैरीकेचर

आलोक निरन्तर के कार्टून-कैरीकेचर
इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ़ कार्टूनिस्ट्स द्वारा गैलरी में १७-२९ नवम्बर, २०१४ (रविवार अवकाश) को आलोक निरन्तर के कार्टून-कैरीकेचर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
जानेमाने इतिहासज्ञ श्री राम चन्द्र गुहा १७ नवम्बर को प्रात: ११ बजे इस कार्टून-कैरीकेचर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
आप सभी आमन्त्रित हैं।
स्थान: भारतीय कार्टून गैलरी, नंबर १, मिडफ़ोर्ड हाउस, 
मिडफ़ोर्ड गार्डन, एमजी रोड, निकट बिग किड्स’ केम्प 
बिल्डिंग के पास, ट्रिनिटी सर्किल, बंगलूर -५६०००१  
• फोन: ०८०-४१७५८५४०, ०९९८००९१४२८ (080-41758540, 09980091428) 
• ईमेल: info@cartoonistsindia.com   cartoonistsindia@gmail.com
• वेबसाइट: www.cartoonistsindia.com  

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2013

कैरीकेचर

साई स्वरूप के कैरीकेचरों की प्रदर्शनी
सम्पर्क: वीजी नरेन्द्र, प्रबन्ध न्यासी,
इण्डियन कार्टून गैलरी,
इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ कार्टूनिस्ट्स, 1, मिडफ़ोर्ड हाउस के, मिडफ़ोर्ड गार्डन्स, एम.जी. रोड के बाहर, बंगलौर -560001 
फ़ोन: ०८०+४१७५८५४०,: ९९८००९१४२८
WebSite: www.cartoonistsindia.com 
E-mail: info@cartoonistsindia.com cartoonistsindia@gmail.com

रविवार, 4 नवंबर 2012

श्रेयस के कार्टून

श्रेयस नवरे की कार्टून प्रदर्शनी
हिन्दुस्तान टाइम्स (मुम्बई) के कार्टूनिस्ट श्रेयस नवरे के विगत ५ सालों में प्रकाशित कार्टून और कैरीकेचरों की प्रदर्शनी मुम्बई में आयोजित की जा रही है। २० से २६ नवम्बर २०१२ तक चलने वाली इस प्रदर्शनी की मेजबानी नेहरू सेंटर फॉर आर्ट गैलरी कर रही है।
श्री और श्रीमती आर.के. लक्ष्मण ने मुख्य अतिथि के रूप में आने और प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।
आप सभी कार्टूनप्रेमी और कार्टूनिस्ट परिवार व मित्रों के साथ प्रात: ११.०० बजे, मंगलवार, २० नवम्बर, २०१२ को आमन्त्रित हैं।
• टी.सी. चन्दर


मंगलवार, 18 सितंबर 2012

आमन्त्रण

कार्टून/कैरीकेचर
प्रणब कार्टून व कैरीकेचर
प्रिय कार्टूनिस्ट बन्धु,
राजधानी दिल्ली में केरल कार्टून अकादमी द्वारा अक्टूबर, २०१२ में सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट कुट्टी की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें स्मरण करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में  आने के लिए देश के माननीय राष्ट्रपति श्री प्रणब कुमार मुखर्जी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। 
दो बरस पहले प्रधान मन्त्री श्री मनमोहन सिंह को भारतीय व विदेशी कार्टूनिस्टों द्वारा उन पर बनाये गये कैरीकेचर और कार्टूनों का संकलन भैंट किया गया था। इसी प्रकार भारत के प्रथम नागरिक को भी कार्टून अकादमी की ओर से पुस्तक के रूप में  कार्टून-कैरीकेचर का एक विशेष संकलन भैंट किये जाने का निर्णय लिया गया है। 
इस विशेष संकलन हेतु कृपया श्री प्रणब कुमार मुखर्जी को लेकर अपना बनाया हुआ कार्टून/कैरीकेचर (बड़े आकार व ३०० डीपीआई में) ३० सितम्बर, २०१२ तक अपने ताज़ा फ़ोटो और सम्पर्क विवरण के साथ अवश्य भेज दें। 
डाक व ई-मेल पता है- 
cartoonacademy@gmail.com
• SUDHEERNATH, (Cartoonist), 125, Bagbhan Apartment, GH/2, Sector-28, Rohini, Delhi - 110 042 
PRANAB CARICATURES and CARTOONS
श्री प्रणब मुखर्जी से मिले राजधानी के कार्टूनिस्ट (१ सितम्बर, २०१२)


मंगलवार, 24 जनवरी 2012

चेहरे/कैरीकेचर प्रदर्शिनी

FACES चेहरे: टी एफ़ हदिमणि (TF Hadimani) के कैरीकेचर और चित्रों की प्रदर्शनी का डॉ. चन्द्रशेखर काम्बर द्वारा ३० जनवरी, २०१२ को उद्घाटन, इन्डियन कार्टून गैलरी, १, मिडफ़ोर्ड हाउस, बंगलुरु में, प्रदर्शनी: ३० जनवरी-२१ फ़रवरी २०१२, प्रात: १०- सायं ६ बजे तक (रविवार बन्द)
आप सभी आमन्त्रित हैं, आइए!

बुधवार, 11 अगस्त 2010

फ़टाफ़ट कैरीकेचर

फ़टाफ़ट कैरीकेचर
उथारादप्पाचिल UTHRADAPPACHIL
केरल कार्टून अकादमी को केरल के फ़टाफ़ट कैरीकेचर बनाने वाले कार्टूनिस्ट सज्जीव बालकृष्णन को आपके सामने प्रस्तुत करने पर गर्व है। आइए और खुद देखिए कार्टूनिस्ट सज्जीव की कला कुशलता को। उथ्राडम (Uthradam) दिवस पर थ्रिक्काक्कारा मन्दिर परिसर में विशेष रूप से बनाए गये स्टाल में हमारे कार्टूनिस्ट साथी सज्जीव १००१ लोगों के वहीं तुरन्त कैरीकेचर कैरीकेचर बनाकर एक कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

केरल कार्टून अकादमी के तत्वावधान में इस विशेष कार्यक्रम में सज्जीव अपना काम सुबह 07:00 पर शुरू करेंगे जो देर रात तक जारी रह सकता है। केरल कार्टून अकादमी ने अपने सभी कार्टूनिस्टों और उनके परिवार के सदस्यों से मंदिर के पास थिरुवोनम सभागार में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

स्थान: थ्रिक्काकरा (Thrikkakara) थिरुवनम (Thiruvonam) सभागार, निकट थ्रिक्काकरा मन्दिर,
दिन: २२ अगस्त, २०१०, रविवार

कार्टूनेचर फ़ीचर सेवा

कार्टून न्यूज़ हिन्दी झरोखा